Search

October 12, 2026 10:23 pm

पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पूरी, 128 बूथों पर लगेगी दवा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए निर्देश।

प्रशांत मंडल

25 से 27 अगस्त तक चलने वाली राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर शनिवार को सभी सुपर वाइजर की एक बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर में आयोजित किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया प्रखंड क्षेत्र में 25 से 27 अगस्त को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी. इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर लिया गया है. क्षेत्र के 22106 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए 128 बूथ बनाया गया है. जिसमे स्वास्थ कर्मी एएनएम एमपीडब्ल्यू सहित अन्य कर्मी लगाया जाएगा. बूथ डे के दिन शतप्रतिशत बच्चे को दवा पिलाने को लेकर 128 वैक्सीनेटर दो ट्रांजिट टीम 32 सुपरवाइजर 6 मॉनिटर टीम बनाया गया है. छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ कर्मी व आगंबड़ी सेविका के द्वारा घर घर दवा पिलाया जाएगा. उन्होंने बताया राष्ट्रीय पाल्स पोलिये की लोगो मे जागरूकता को लेकर गांव गांव में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है. सभी सुपरवाइजर को इसको लेकर रविवार सुबह से ही अपने अपने क्षेत्र में मोनेटरिंग करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर एमपीडब्ल्यू ओमप्रकाश पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!