स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मतदाता शपथ ग्रहण कराया।अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने हेतु किया प्रेरित
केकेएम कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजकुमार भगत
इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने मतदाता जागरूकता हेतु संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र पर ही हमारा आगे का जीवन निर्भर करता है। इस लिए मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें साथ ही अपने माता पिता एवं पड़ोसियों को मतदान करने हेतु अवश्य प्रेरित एवं जागरूक करें ताकि सही नेतृत्व करने वाले का चुनाव हो। उपायुक्त ने
मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि हमें गर्व महसूस करना चाहिए कि हम अपने मत का प्रयोग करते हुए एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यह भारत का सबसे बड़ा उत्सव है। बच्चों को उत्साहित करते हुए मतदान का महत्त्व बतलाया। इस कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, कॉलेज प्राचार्य जे के मिश्रा, एपीआरओ पवन कुमार एवं कॉलेज के छात्रों एवं प्रोफेसरों ने भाग लिया।







