Search

April 27, 2026 11:56 am

परिवहन विभाग और मुफ्फासिल पुलिस की संयुक्त पहल, 24 वाहनों से 74,450 रुपये का वसूला गया चालान।

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वाहन जांच अभियान

सतनाम सिंह

विधानसभा आम चुनाव 2024 के आदर्श आचार संहिता के सभी नियमो का अनुपालन कराने को लेकर पाकुड़ -धुलयाम पश्चिम बंगाल अंतरराजिय चाँद पुर चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग एवं मुफ्फासिल पुलिस के संयुक्त पहल से सभी प्रकार के वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमे सभी दो पहिया, चार पहिया एवं अन्य वाहनों के जरुरी कागजात, सीट बेल्ट, डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, ड्रंक एंड ड्राइव जैसे कई जरुरी चीजों की जांच की गई l जांच के क्रम मे सभी 24 वाहनो से कुल 74,450/- (चौहतर हजार चार सौ पचास ) रूपये का ऑनलाइन इपास मशीन से चालान निर्गत किया गया तथा सभी वाहन चालको से अनुरोध किया गया की अपने वाहन चलाते समय मोटर वाहन अधिनियम के सभी धाराओं का अनुपालन करने के साथ आदेशानुसार आदर्श आचार अंहित का पालन अवश्य करें नहीं तो होंगी कार्यवाही l जांच के क्रम मे सहायक थाना प्रभारी , मुफ्फासिल थाना,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अज़हद अंसारी एवं अन्य उपस्थित रहे l

img 20241026 wa00616441355180076535737
img 20241026 wa00628042784261897838136

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!