झामुमो की चुनावी जनसभा में कल्पना मुर्मु सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना
आदिवासी और गरीबों के हित में हेमंत सोरेन के कार्यों का जिक्र।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)केंद्र की भाजपा सरकार के पास बड़े-बड़े उद्योगपति का हजार करोड़ रुपए ऋण माफ करने के लिए पैसा रहता है, लेकिन हमारे झारखंड के गरीब किसानों का ऋण माफ करने के लिए कोई पैसा नहीं है। खासकर झारखंड को केंद्र की भाजपा सरकार ऐसी नजरों से देखती है लगता है कि हम झारखंड वासी भारत के हिस्सा ही नहीं है।क्या गलती है झारखंड वासी की अगर भाजपा को झारखंड के गरीब पिछड़ा अल्पसंख्यक दलित आदिवासी आपको कीड़े लगता है,तो ये कीड़े आपको बताएंगे झारखंड में किसकी परचम लहराएगा। झारखंड में उसी का परचम लहराएगा जो झारखंड के गरीब किसान पिछड़ा अल्पसंख्यक दलित आदिवासी का दुखों का निवारण करते हैं। उनके साथ हमेशा खड़ा रहता है। उक्त बातें सोमवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित झामुमो का चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मु सोरेन ने कही। उन्होंने कहा भाजपा ने कभी राज्य के मां- बहनों , किसान व गरीब का सम्मान नही किया।भाजपा राज्य को लूटने का काम किया है उन्होंने कहा आदिवासी का बेटा हेमंत सोरेन राज्य के गरीब आदिवासी पिछड़ा दलित को अबुआ आवास, सावित्रीबाई फुले योजना , मईया सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के माता बहनों को 1000 रुपए प्रतिमाह देने का काम किया है। जो दिसंबर में 2500 रुपए कर दिया जाएगा। स्कूल बच्चों को साइकिल विधवा, पेंशन जो पहले 60 वर्ष था उसे घटाकर 50 वर्ष करने का काम हेमंत सरकार ने किया। उन्होंने जनसभा में उपस्थित भीड़ से हेमंत सोरेन के हाथों का मजबूत करने के लिए झामुमो प्रत्यासी हेमलाल मुर्मू को वोट देने का अपील किया।वही चुनावी सभा को संसद विजय हांसदा, झामुमो प्रत्यासी हेमलाल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान दो दर्जनों से अधिक अन्य पार्टी के कार्यकर्ता ने झामुमो का दामन थाम।






