बजरंग पंडित
पाकुड़िया चुनाव जैसे माहौल में इन दिनों पाला बदलने का सिलसिला रोज चल रही है। शनिवार देर शाम को महेशपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेंब्रम का जनसंपर्क अभियान खक्सा सहित अन्य गांव में चलाया इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर अन्य पार्टी समर्थित खक्सा पंचायत की पूर्व मुखिया उर्मिला हांसदा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। वहीं पाकुड़िया भाजपा कार्यालय में अन्य दल समर्थित तलवा गांव के नागेंद्र सोरेन, सागनेन टुडू , परमेश्वर मुर्मू, रूपलाल मुर्मू, संतोष ठाकुर, सतीश सोरेन, अल्फ्रेड हेंब्रम, रोहित गोराई सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। सभी सभी को भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेंम्ब्रम ने भाजपा पार्टी का पट्टा पहनाकर कर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आप सबका भाजपा में हार्दिक स्वागत है आज से अब आप सब भाजपा परिवार के सदस्य हैं हर एक कार्यकर्ता मेरे लिए एक समान है आप सबका जब भी मेरी जरूरत पड़े बेहिचक मेरे पास आईए मैं हर कदम आप सबके साथ खड़ा रहूंगा। अभी सामने 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव है आप सब मन लगाकर पार्टी के लिए कम करें। मौके पर प्रखंड के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






