प्रशिक्षण में बताई गई बातों को गंभीरता से सुने, उसी अनुरूप करें दायित्वों का निष्पादन
विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर पीठासीन पदाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने केकेएम कालेज पाकुड़ में दिए जा रहे प्रशिक्षण का लिया जायजा, दिए जरूरी दिशा निर्देश।
बजरंग पंडित
केकेएम कॉलेज पाकुड़ में बुधवार को विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर सभी पी 1, पी 2 एवं पी 3 मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। केकेएम पाकुड़ में चल रहे प्रशिक्षण का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने लिया। मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार अन्य उपस्थित थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने केकेएम कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण सत्र का जायजा लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में सभी का काफी अहम रोल है। पीओ को टीम लीडर की तरह कार्य करना होता है। समन्वय बनाकर सभी के साथ (पी वन,पी टू एवं पी थ्री) काम करना है। लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ सभी काम करें। आप सबों का प्रशिक्षण सत्र बेहतर चल रहा है। डीएलएमटी द्वारा सभी बिंदुओं पर जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में बताई गई बातों को गंभीरता से लें और उसी के अनुरूप अपने कार्य दायित्व का निष्पादन करें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उपायुक्त ने कहा कि डिस्पैच के दिन आप सभी 5 बजे सुबह तक बाजार समिति पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा महिला P1,P2,P3 सभी को ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)/ वोटर वैरिफिएबल पेपर आडिट ट्रैल (वीवीपैट) का प्रशिक्षण विस्तार से दिया गया। उन्हें कंट्रोल यूनिट (सीयू), बैलेट यूनिट (बीयू), वीवीपैट को कनेक्ट करने एवं संचालन, माक पोल, पेपर सिलिंग आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।






