Search

April 26, 2026 2:31 am

विद्यार्थी परिषद ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): आसन्न विधानसभा निर्वाचन को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हिरणपुर के विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। परिषद के विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है इसीलिए इस विधानसभा चुनाव में हम अपने कर्तव्य को समझते हुए पाकुड़ जिले के तीनों विधानसभा के प्रत्येक पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे है। इसी क्रम में आज हमलोग लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर के विभिन्न पंचायत जबरदाहा, हाथकाठी व धोवाडांगा पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे है। जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुंच रहे हैं व लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। परिषद द्वारा कई छोटे-छोटे बैठकों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि मतदान को लेकर लोगो को जागरूक किया जा सके। इस मौके पर नगर मंत्री सुरोजीत मंडल,आयुष चौधरी,सत्यम भगत,प्रमोद,गोविंद,चंदन पहाड़िया,गौतम,आकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!