विद्यार्थियों को मतदान के महत्व से कराया गया अवगत।
राजकुमार भगत
ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में मतदाता जागरूकता के लिये कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व से अवगत कराया एवं बच्चों को अपने अभिभावकों एवं समाज के सभी लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई जिससे शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो। मतदान के महत्व पर चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने बताया कि विधानसभा चुनाव के इस महापर्व के अवसर पर अभिभावकों को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये दिनांक 16 नवंबर से 19 नवंबर तक जमा होने वाले शिक्षण शुल्क पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विद्यालय में मतदान जागरूकता हेतू सेल्फी स्टैंड का भी निर्माण किया गया है। विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सेल्फी स्टैंड में सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विद्यालय आने वाले अभिभावकों को भी इस सेल्फी स्टैंड में सेल्फी लेने का अनुरोध किया जा रहा है। विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक 16 नवंबर को मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदाताओं को जागरूक करेंगे।






