Search

April 25, 2026 10:09 pm

बीजेपी किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष ने झाामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी के समक्ष थामा झामुमो का दामन।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया :- प्रखंड के मोंगलाबांध स्थित विधायक आवास में गुरूवार को बीजेपी किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राजेश मुर्मू ने लालबाबु शेख के नेतृत्व में अपने दर्जनों समर्थको के साथ महेशपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सह विधायक स्टीफन मरांडी जी एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी के समक्ष बीजेपी पार्टी त्याग कर झामुमो पार्टी का दामन थामा। सभी को विधायक स्टीफन मरांडी और उपासना मरांडी ने झामुमो पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । शामिल होने वालो में मुख्य रूप से मोतीलाल मुर्मू,तानसेन मुर्मू,मोती मुर्मू,लाईफ शेख,मुकतार हुसैन,कलीन मुर्मू,रोहित,मताल किस्कू,गोपीन सोरेन,फटीक मुर्मु,राजकुमार भगत,विनोद कुमार भगत,निरोज सोरेन,दशरत राय आदि दर्जनों थे। मौके पर विधायक सह प्रत्याशी स्टीफन मरांडी ने कहा आज से आप सब हमारे झामुमो परिवार के सदस्य हुए जब भी हमारी मदद की जरूरत पड़े आप सब हमसे मिलकर बात करें हम आप सब की मदद के लिए‎ हर हमेशा तैयार है। युवा नेत्री उपासना मरांडी ने कहा की विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो.स्टीफन मरांडी को जीताकर पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की । आगामी 20 नवंबर को क्रम संख्या तीन में तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बाते बताई ।मौके पर दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20241114 wa00291887672345531399056

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!