सतनाम सिंह
झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी ने पाकुड़ विधानसभा के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम के साथ पाकुड़ प्रखंड के नगरनबी पंचायत के घोष पाड़ा, खुटापाड़ा एवं मालपहाड़ी के सलपतरा ग्राम में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान निशात आलम ने झारखंड सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे लोककल्याण कार्यों को देखते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
कांग्रेस की जनहित योजनाएं
- मईया सम्मान योजना
- अबुआ आवास
- सर्व पेन्सन योजना
उदय लखमानी ने आम मतदाताओं से आगामी 20 नवंबर 2024 को एकजुट होकर हाथ चुनाव चिन्ह पर वोट देकर निशात आलम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सुनामी चल रही है और कोई भी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस के आस-पास नहीं है। कांग्रेस को सभी समाज, धर्म और वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर पाकुड़ जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन पासवान, पाकुड़ जिला कांग्रेस सचिव पप्पू गंगवानी, यार मोहम्मद, व्यवसायी एवं समाजसेवी प्रवीर साहा, सीतापहाड़ी पंचायत के मुखिया आसिफ शेख, प्रशांत राजवंशी, प्रवीर साहा, दिलीप घोष, मिथुन घोष, नाजु शेख आदि मौजूद थे।






