Search

October 6, 2026 12:34 am

नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने पर युवक पर मामला दर्ज।

बजरंग पंडित

पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी शाहिल शेख (पिता- रबीउल शेख) के खिलाफ कांड संख्या- 285/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शाहिल ने लड़की का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वीडियो को आगे न भेजे और पीड़िता की निजता का सम्मान करें। घटना ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!