Search

October 5, 2026 11:29 pm

झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी के द्वारा क्षेत्र में चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान

इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी के पक्ष में मांगे वोट

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के बास्केंद्र एवं चांडालमारा पंचायत के आधा दर्जन गांव में शुक्रवार को झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान बास्केंद्री एवं चांडालमारा पंचायत के आधा दर्जन गांव में झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी के पहुंचने से महिलाओं में मतदान को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है । झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी ने भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को झामुमो में पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया साथ ही हर एक गांव में युवा नेत्री के पहुंचने पर माला पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया जा रहा है । इस मौके पर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मतदान करने को लेकर लोगो को जागरूक किया साथ ही हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में बताया ।वही विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी के पक्ष में वोट मांगा एवं पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की । आगामी 20 नवंबर को क्रम संख्या 3 पर तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बाते बताई ।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू ,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष जोसीफिना हेंब्रम,मुखिया निर्मल हेंब्रम,गोलक सिंह ,लालमोहम्मद अंसारी,सनारुद्दीन अंसारी ,भागीरथ पाल,सहेबजन टुडू ,सोलेमान मुर्मू ,जाकिर अंसारी ,अकबर अंसारी,जाहिर मोहम्मद , छोटूआ मियां,बेलाल अंसारी ,मुकेश, गैब्रियल, स्टेफन सोरेन ,बिनोद मुर्मू ,निर्मल मुर्मू सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20241115 wa00651146419556178705358

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!