Search

April 25, 2026 6:05 pm

इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने चलाया युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान।

राजमहल लोकसभा सांसद ने इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी के पक्ष में लोगो से मांगा वोट

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के श्रीरामगाड़िया, अर्जुनदहा,बांकुड़ा,पलसा एवं दमदमा पंचायत के दो दर्जन गांव का शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी एवं राजमहल लोकसभा सांसद माननीय विजय हंसदा के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बाइक रैली भी किया ।वही दो दर्जन गांव में झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी सांसद विजय हंसदा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही कई समस्याओं को ग्रामीणों ने प्रत्यासी एवं सांसद के समक्ष रखा ।वही ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वही लोकसभा सांसद विजय हंसदा ने अपने संबोधन में कहा की हेमंत सोरेन जी ने मईया सम्मान योजना लाकर हर गांव की बेटी और महिलाओं को सम्मान देने का काम किया एवं जब केंद्र की सरकार ने पीएम आवास योजनाओ से झारखंडिओ को वंचित किया तब उन्होंने अबुआ आवास का लाभ दिया । उन्होंने बिजली बिल माफी एवं 200 यूनिट फ्री भी दिया । सर्वजन पेंशन, दो लाख तक ऋण माफी, सड़क ,बेहतर शिक्षा आदि तरह का योजना लाए इसके लिए फिर से हेमंत सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री बना कर जनता की हित के ओर अधूरे योजनाओं को पूरा करने लिए फिर से मौका देने की अपील किया ।इसके लिए 20 नवंबर को 3 नंबर पर तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बात कही।इस मौके जिप अध्यक्षा जुली खिस्तमनी हेमब्र,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ,प्रखंड उपाध्यक्ष रूहुल अमीन ,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम ,युवा मोर्चा सचिव मो. इकबाल हुसैन, बांकुरा पंचायत अध्यक्ष सचिव क्रमशः कदम रसूल सादेकुल शेख, मुखिया फिलिप टुडू,उपमुखिया मिलन शेख, रफाएल, लदो दा, श्रीनाथ, फ्रांसिस, शिवराम, आपेल शेख, शाहजहां मंडल,कालेश्वर, नासिर शेख,साहबराम , सनाउल शेख,मिनी शेख,अब्दुल समद, कबीरूल इस्लाम, दिलदार शेख,लाफ़ी शेख, अजहरुल इस्लाम,सफीक शेख, मिठू शेख,चंचल शेख, आकसम शेख,अजीबुल शेख,बरेन सरकार,जन्नतुल शेख,भादू शेख सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे ।

img 20241115 wa00672294938359000627061

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!