Search

April 25, 2026 4:37 pm

निशात आलम के पक्ष में यूथ कांग्रेस का ग्रामीण क्षेत्रों पर जोरदार चुनावी यात्रा।

बजरंग पंडित

झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर पाकुड़ यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव आबुतालाहा एवं महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने शनिवार को सदर प्रखंड दादपुर, भुरकुंडा, सेजा चौक में, ऊपर टोला में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को हाथ छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का अपील की साथ ही ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा बिजली बिल माफी योजना,200 यूनिट फ्री बिजली,सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना,50 वर्ष की महिलाओं को पेंशन योजना ,मैया सम्मान योजना जिसकी राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 दिसंबर माह से दी जाएगी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सहमति जताई और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे। इस अभियान में आबुओबाईदा, शक्ल टुडू, गोपन हेंब्रम, नसीम अंसारी, शमशुल अंसारी ,सुबोध हेंब्रम, प्रीतम कुमार, चरण मरांडी, प्रोटोस कुमार, रमेश्वर मरांडी , जिशु मरांडी,आदि उपस्थित थे।

img 20241116 wa00323456653835569951342

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!