Search

April 25, 2026 4:30 pm

बाबूधन मुर्मु के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने की विशाल जनसभा,जनता से मांगा वोट।

भाजपा की जनसभा में चंपई सोरेन ने झामुमो-कांग्रेस-राजद पर साधा निशाना।

अमर भगत

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा के अमड़ापाड़ा में भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झामुमो-कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला। चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य को अलग कराने के लिए संथाल में साइमन मरांडी और कोल्हान में उन्होंने आंदोलन कर झामुमो को मजबूत बनाया, लेकिन वर्तमान में झामुमो अपने मूल अवधारणा से भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगलादेशी घुसपैठ और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के मामले में हेमंत सोरेन वोट बैंक की राजनीति के कारण खामोश हो जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि संथाल में आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है और बंगलादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। बाहरी लोग आदिवासी लड़कियों के साथ शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं। सिदो कन्हों की धरती भोगनाडीह में भी घुसपैठियों का कब्जा है। भाजपा सरकार बनने पर आदिवासियों की जमीन हड़पने वालों को भगाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने भी हेमंत सोरेन पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के पूर्वज बंगाल के पुरुलिया से आए हैं, इसलिए वे झारखंड में 1932 का खातिहान लागू नहीं करना चाहते हैं। दिनेश मरांडी ने कहा कि झामुमो ने लिट्टीपाड़ा में जिले के बाहरी बूढ़े को टिकट दिया है, जिन्होंने मंत्री रहते भी कभी क्षेत्र का विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि झामुमो में बाहरी लोगों का कब्जा हो गया है और पार्टी अपने मार्ग से भटक गई है।

img 20241116 wa00336903394390747173686

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!