बजरंग पंडित
शहर के तलवाडॉगा और वार्ड नंबर 2 कूड़ा पाड़ा में कांग्रेस नेत्री मोनिता कुमारी ने गठबंधन समर्थित प्रत्याशी निसात आलम के पक्ष में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से ईवीएम मशीन के 2 नंबर बटन पर हाथ छाप पर बटन दबाकर निसात आलम को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। मोनिता कुमारी ने कहा कि निसात आलम की जीत से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करके निसात आलम को जिताएं और क्षेत्र के विकास में योगदान करें। इस अभियान के दौरान मोनिता कुमारी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निसात आलम की सरकार बनाने के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है और उन्हें उम्मीद है कि लोग अपने मताधिकार का उपयोग करके निसात आलम को जिताएंगे।







