Search

April 25, 2026 1:15 pm

सेक्टर दण्डाधिकारी एवं सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं डिस्पैच सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मियों की ब्रीफिंग।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफिंग।

19-11-2024 को पूर्वाह्न 05:00 बजे तक संबंधित पदाधिकारी/कर्मी डिस्पैच सेंटर पर पहुंचना सुनिश्चित करेंग।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया।

राजकुमार भगत

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा आज संयुक्त रूप से बाजार समिति में तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर दण्डाधिकारी एवं सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का चुनाव संबंधी ब्रीफिंग करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा सभा चुनाव 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देश का पालन करने का निर्देश दिया गया। ब्रीफिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि इसमें सभी सेक्टर दण्डाधिकारी एवं सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। सभी सेक्टर दण्डाधिकारी एवं सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी पूरी सक्रियता से अपने दायित्यों का निवर्हन करें। कहा कि पोल्ड ईवीएम वज्रगृह में जमा हो जाने तक आप सभी का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, आवंटित वाहन द्वारा ही मतदान केंद्र पर जायें तथा मतदान के पश्चात उसी वाहन से पोल्ड ईवीएम वज्रगृह में जमा करें एवं सभी सेक्टर दण्डाधिकारी एवं सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने संबंधित एआरओ के संपर्क में रहेंगे ताकि पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान समन्वय बना रहे। उन्होंने अन्य आवश्यक जानकारियां भी साझा की। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने भी सभी सेक्टर दण्डाधिकारी एवं सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ब्रीफिंग के दौरान सेक्टर दण्डाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी द्वारा मतदान प्रक्रिया से संबंधित सवाल भी पूछे गये जिसके बारे में निर्वाची पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तार से बताया गया।
मौके पर तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20241117 wa00443422581861482186117

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!