Search

April 25, 2026 8:46 am

सुबह 7:00 बजे से होगी मतदान, प्रशासन अलर्ट चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस की निगरानी

कड़ी सुरक्षा में रखी जाएगी स्ट्रांग रूम में ई वी एम

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिले के सभी मतदान केदो पर सुबह 7:00 बजे से मतदान आज प्रारंभ होगी। सभी तैयारी पूर्ण है।लिट्टीपाड़ा के लिए 299, पाकुड़ के लिए 475 एवं महेशपुर के लिए 338 दल का गठन किया गया है । 1200 से अधिक मतदाता वाले 56 मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त पी – 2 दिए जा रहे हैं और 54 मतदान केन्द्र होंगे जो पूर्णतया महिला पदाधिकारियों द्वारा संचालित रहेंगे। इसके अलावा 58 पर्दानशीन मतदान केन्द्रों में पी 2 एवं पी 3 मतदान कर्मी के रूप में महिला कर्मियों को लगाया गया है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा में 1-1 युनिक मतदान केन्द्र बनाए जा रहे है।
20.11.2024 को सभी ई०वी०एम० आदि को प्राप्त कर स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी जाएगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग लाईन, हेल्पडेस्क, 400 मतदाता वाले मतदान केन्द्र पर 2 वॉलेन्टिअर एवं 400 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्र पर 4 वॉलेन्टिअर, वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को लाने ले जाने के लिए ई-रिक्शा, 100 व्हीलचेयर, ब्रेल स्टीकर, डमी ब्रेल बैलेट शीट, रैम्प आदि की व्यवस्था की गयी है। सभी बूथों एवं चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई हैं।60 प्रतिशत से अधिक बूथों पर सीएपीएफ लगाए गए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों से अपील की है वह अपना मतदान जरूर करें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग दें।

img 20241119 wa00317717737455501411201

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!