Search

April 25, 2026 12:14 am

निसात आलम की ऐतिहासिक जीत: कांग्रेस ने पाकुड़ में रचा इतिहास

सभी पार्टियों के वोट जोड़ने पर भी कांग्रेस सब पर भारी।

पाकुड़ में कांग्रेस की पकड़ मजबूत, विपक्ष को मेहनत करनी होगी दोगुनी

राजकुमार भगत

पाकुड़। 2024 का विधानसभा चुनाव पाकुड़ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। कांग्रेस की उम्मीदवार निसात आलम ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की है, जो पूरे भारत में चर्चा का विषय बन गई है। निसात आलम ने न केवल बड़ी बढ़त हासिल की बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि विपक्ष का एकजुट होकर लड़ना भी उन्हें हराने के लिए पर्याप्त नहीं है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,94,477 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें निसात आलम को अकेले 1,54,022 वोट मिले, जबकि सभी विपक्षी पार्टियों को मिलाकर कुल 1,40,455 वोट ही प्राप्त हुए। इससे यह स्पष्ट होता है कि यदि विपक्ष एकजुट भी हो जाता, तब भी कांग्रेस की जीत 13,563 मतों से होती। इस चुनाव ने यह साबित कर दिया कि पाकुड़ में कांग्रेस की पकड़ बेहद मजबूत है। यह जीत पूर्व मंत्री और विधायक आलमगीर आलम की धर्मपत्नी निसात आलम के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीतिक ताकत को दिखाती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस परिणाम से विपक्ष को सबक लेना चाहिए और अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करना होगा। पाकुड़ की जनता ने कांग्रेस को भारी समर्थन देकर यह संदेश दिया है कि विकास और नेतृत्व में उनका भरोसा अडिग है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!