Search

April 24, 2026 6:17 pm

धान अधिप्राप्ति को लेकर चार लेम्प्स का हुआ चयन

15 दिसम्बर से धान क्रय प्रारम्भ होने की संभावना

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): किसानों से धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग द्वारा हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के हिरणपुर सहित डांगापाड़ा , बड़तल्ला , बरमसिया व देवपुर लेम्प्स का चयन कर प्रस्ताव भेजा गया है।जिसमे कुल चार लेम्प्स का चयन कर प्रस्ताव भेजा गया है।सम्भवत 15 दिसम्बर से सम्बंधित लेम्प्स में धान क्रय प्रारम्भ होगी।जो स्वीकृति होने के बाद सम्बन्धित लेम्प्स के द्वारा धान की क्रय की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष धान की न्यूनतम मूल्य बोनस रहित 2300 रुपये प्रति क्विंटल सुनिश्चित की गई है। इस सम्बंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मोहन कुमार ने बताया कि प्रखंड में करीब 5000 निबंधित कृषक है। वही अन्य कृषको का भी निबन्धन किया जाएगा। बीते वर्ष पाकुड़ जिले को धान अधिप्राप्ति को लेकर करीब दो लाख क्विंटल लक्ष्य रखा गया था। इसमे बरमसिया लेम्प्स के द्वारा 1400 क्विंटल , डांगापाड़ा 327 क्विंटल , बड़तल्ला लेम्प्स के द्वारा 47 क्विंटल धान की क्रय किया गया था। इस बार की धान क्रय को लेकर अभी तक वरीय पदाधिकारियों से अभी तक दिशा निर्देश प्राप्त नही हुई है। निर्देश अनुरूप चार लेम्प्स का प्रस्ताव भेजा गया है। वही जिला सहकारिता पदाधिकारी एस खोगले से जानकारी मांगने पर बताया कि कृषको से धान अधिप्राप्ति की आवश्यक तैयारी की जा रही है। इसको लेकर लेम्प्स का चयन कर प्रस्ताव भेजा गया है। बहरहाल कृषको से धान अधिप्राप्ति को लेकर विभागीय रूप से तैयारी की जा रही है । पर इस योजना का लाभ लघु कृषको को नही मिल पा रहा है। बड़े किसान काफी मात्रा में धान को लेम्प्स में बिक्री करते आ रहा है। पर लघु कृषक बाजार में कम मूल्य में धान बेचने को मजबूर है। क्योकि अभी तक काफी संख्या में कृषको की निबन्धन नही की गई है। वही कृषको में इसको लेकर जागरूक नही की गई है। दूसरी ओर धान अधिप्राप्ति की भुगतान प्रक्रिया काफी विलम्ब रहने के कारण कृषक औने पौने दामो में बाजार में बेचने को मजबूर है।। भुगतान प्रक्रिया सरल होने से काफी संख्या में कृषक निकटवर्ती लेम्प्स में धान बेचकर लाभ उठा सकते है। इसको लेकर विभागीय रूप से पहल होना आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!