Search

October 3, 2026 10:14 am

आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बीडीओ की महत्वपूर्ण बैठक: समर अभियान और मूलभूत सुविधाओं पर जोर।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने समर अभियान और मातृ वंदना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार पर जोर दिया। बीडीओ ने सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार करने और उसे जल्द से जल्द कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। इस बैठक में महिला पर्यवेक्षिका चंदा रविदास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह बैठक महेशपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!