अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया मांझी परगना लहान्ती बैसी पाकुड़िया अंचल की मासिक बैठक पाकुड़िया अंचल सभागार में शनिवार को जगर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधानों को ऑफ लाइन लगान रसीद अंचल द्वारा नहीं दिये जाने के संबंध में चर्चा की गई । उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2020 में मांझी परगना लहान्ती बैसी द्वारा लगान रसीद नहीं दिये जाने के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय झारखंड में एक याचिका दायर किया गया था जिसमें सचिव राजस्व भूमि सुधार एवं निबंधन विभाग द्वारा सरकार की ओर से हलफनामा दायर करते हुए उल्लेख किया था की ग्राम प्रधानों को लगान रसीद मुहैया कराया जा रहा है एवं अभी 20% प्रधानों का पद खाली है जिसको जल्द ही भरा जाएगा । लेकिन अभी भी प्रधानों को लगान रसीद मुहैया नहीं कराया जा रहा है । उन्होंने बताया कि सभी एक साथ मिलकर एक ही समय में दस जनवरी से सोहराय पर्व एवं आगामी 22 दिसंबर को संथाल परगना स्थापना दिवस मनाया जाएगा । मौके पर परगनेत बिक्रम टुडू , सनत सोरेन , बीरबल सोरेन ,परमेश्वर हेम्ब्रम, सहित पुरे अंचल के ग्राम प्रधान मौजूद थे





