Search

April 17, 2026 1:52 am

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने लैंप्स को दिए E-POSH मशीन और नमी मापक यंत्र, 15 दिसंबर से शुरू होगा धान क्रय कार्य।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (14 दिसंबर): खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2024-25 के तहत जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने लैंप्स के सदस्य सचिवों को धान क्रय के लिए सरकार द्वारा आवंटित E-POSH मशीन, नमी मापक यंत्र एवं विश्लेषण कीट प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित लैंप्स के सदस्य सचिवों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और धान क्रय का कार्य निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत ही किया जाए। आधिकारिक निर्देश में यह भी कहा गया कि किसान से धान केवल E-POSH मशीन से ही क्रय किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। इसके साथ ही लैंप्स को क्रय पंजी, स्टॉक पंजी एवं अन्य आवश्यक कागजात रखने के लिए भी कहा गया। 15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू हो रहा है, और सरकार द्वारा सभी लैंप्स को निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर श्रीरामपुर लैंप्स के सदस्य सचिव परमेन रविदास, कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार, लेखापाल शमीम अख्तर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों से धान क्रय में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के तहत हो।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!