Search

April 16, 2026 7:36 pm

“एक शाम चुनाव के नाम”

चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधियों को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत पाकुड़ जिले में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में सूचना भवन मैदान में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

सतनाम सिंह

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि विधानसभा आम चुनाव, 2024 सफलता पूर्वक एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। ऐसे में सभी मतदाताओं, अधिकारियों, कोषांग के सभी कर्मियों, मतदान कर्मियों, मीडिया कमियों, सभी सुरक्षा बलों, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को आभार और धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा। विधानसभा आम चुनाव 2024 में पाकुड़ जिला सारे पारामीटर में पाकुड़ अव्वल रहा। सारे कार्य शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न हुआ। इसके लिए आप सभी की जितनी प्रशंसा की जाय वह कम ही है। इसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, मतदान कर्मी एवं निर्वाचन कार्य मे लगे सभी अधिकारियों व कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा कर्मी को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!