Search

April 16, 2026 4:16 pm

दिव्यांगता जांच शिविर में 214 दिव्यांगजनों का किया गया जांच।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल एवं चिकित्सकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शिविर में डॉ शाहबाज हुसैन, डॉ सत्य प्रकाश, डॉ तापस मुर्मू, डॉ सदानंद के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए हुए दिव्यांग जनों की जांच की गई। जांच के बाद सभी दिव्यांगों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह शिविर दिव्यांग जनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा और उनकी जिंदगी में सुधार आ सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर ही दिव्यांगजन सरकारी लाभ का फायदा उठा सकते है। दिव्यांगों को सरकार के द्वारा कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के अपने कार्य के प्रति पूरे लगन एवं मेहनत के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी बेहतर कार्य करेंगे उसे सम्मानित भी किया जाएगा। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र में जो भी दवा उपलब्ध है, संबंधित मरीजों को देना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ यादव, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, प्रभारी डॉ सुनील कुमार किस्कु, शैलेश कुमार, अजय कुमार, ज्योतिष पासवान, मनीष कुमार, राजेश रंजन के अलावे अन्य मौजूद थे।

img 20241218 wa00691787936528945607280

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!