Search

April 16, 2026 5:25 am

नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जेल, विद्यालय और अन्य स्थानों पर कानूनी जागरूकता फैलाई गई।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आज बीस दिसंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर नब्बे दिवसीय आउटरीच सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया। शुक्रवार के इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दिन शेख ने पाकुड़ मंडलकारा में इस अभियान के तहत मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता को लेकर बंद कैदियों को उनके कानूनी अधिकार को लेकर जागरूक की गई। अपने वाद से संबंधित निःशुल्क अधिवक्ता समेत कागजी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। जेल के इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू, अजफ़र हुसैन विश्वास पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उत्पल मंडल उपस्थित रहे। पाकुड़ प्रखंड के जयकिश्तोपुर में पीएलवी मैनुएल शेख , याकूब अली, सायेम अली ने लोगों को प्राधिकार से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता समेत सामाज में निचले स्तर गरीब, वंचित तक न्याय का किरण पहुंच सके । इसे लेकर अभियान चलाया गया।
वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चापाडगा में पीएलवी अजारुल शेख, विजय कुमार राजवंशी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बलियादंगा में पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास, ने बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, जादू टोना, समेत कानूनी जानकारी दी । पाकुड़ सदर प्रखंड के आस पास पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत ने नब्बे दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत जागरूक की। मेडिएशन हॉल में मेडिएटर राजीव कुमार झा कौशिक कुमार, साबिरूद्दीन शेख ,ने कानूनी जानकारी से अवगत कराया साथ ही वाद का निष्पादन कराने में सफल प्रयास किया।

img 20241220 wa00549023950365300527934

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!