Search

April 16, 2026 5:16 am

एसडीपीआई ने अमित शाह की व्यंग्यात्मक टिप्पणी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

राजकुमार भगत

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ अमित शाह की व्यंग्यात्मक टिप्पणी के खिलाफ आज एसडीपीआई पाकुड़ द्वारा एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान SDPi झारखंड महासचिव सह जिला परिषद सदस्य हंजेला शेख ने कहा कि आंबेडकर साहब के खिलाफ अमित शाह की टिप्पणी दलित समुदाय के प्रति उनके रवैये को दर्शाती है, वह धर्मनिरपेक्ष देश के गृह मंत्री बनने के लायक नहीं हैं।
शाह को इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और अगर वह माफी मांगने से इनकार करते हैं तो उन्हें गृह मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। प्रदेश संगठन महासचिव हबीबुर रहमान ने कहा कि आज अमित शाह जिस पद को धारण किए हुए है वह देश के संविधान का ही देन है जिसे डॉ भीम राव आंबेडकर साहब ने रचा है। प्रदर्शन के दौरान अमित शाह डाउन डाउन, अमित शाह इस्तीफा दो, आंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नारा बुलंद किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!