Search

April 13, 2026 5:17 pm

जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान रक्षक अभियान के तहत आयोजित बैठक में संविधान की रक्षा का लिया गया संकल्प।

सतनाम सिंह

पाकुड़। जिला कांग्रेस कार्यालय में आज “संविधान रक्षक अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक श्यामल किशोर सिंह और ऐनुल हक की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि जनाब तनवीर आलम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि “संविधान रक्षक अभियान” 26 नवंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पाकुड़ जिले के हर प्रखंड और पंचायत में संविधान की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला और प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में अभियान की योजना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सभी ने इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

img 20241226 wa00224677351280443428131

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!