Search

March 10, 2026 12:30 am

आयुष जांच शिविर में 345 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया

कैंप में 94 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।

सतनाम सिंह

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सांवलापुर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा गांव एवं महेशपुर प्रखंड के दमदमा गांव एवं पाकुड़िया प्रखंड के पीतलगाड़िया गांव में आयुष विभाग की ओर से शुक्रवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 345 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया। डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ अशोक मेहता, डॉ मो अफरोज आलम, डॉ अमरेश कुमार, डॉ मिथिलेश सिंह,डॉ राजेश यादव, डॉ सौरभ विश्वास, डॉ वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ. संतोष कुमार यादव ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई। कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।
28 दिसंबर 2024 को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के निमपानी, अमड़ापाड़ा प्रखंड के छोटापहाड़पुर गांव एवं पाकुड़िया प्रखंड के चौकीसाल गांव में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

img 20241227 wa00134575337974974127121

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर