Search

September 30, 2026 12:01 pm

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पाकुड़- हिरणपुर मुख्य पथ के देवपुर निकट शनिवार देरशाम सड़क दुर्घटना में मोहनपुर निवासी नईम अंसारी (30) की मौत हो गई। मृतक घाघरजानि में आयोजित काड़ा लड़ाई प्रतियोगिता देखकर अपने बाइक से घर वापस आ रहा था कि देवपुर पेट्रोल पंप निकट बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसे स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां इनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे हिरणपुर पुलिस द्वारा रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा थाना में लिखित आवेदन नही दिया गया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!