Search

April 4, 2026 9:47 am

आयुष जांच शिविर में 295 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया

कैंप में 59 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।

राजकुमार भगत

लिट्टीपाड़ा के रनबरिया हिरणपुर के देवापाड़ा, महेशपुर के लखीपुर एवं पाकुड़िया के मोंगलाबाध में आयुष विभाग की ओर से मंगलवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 295 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया।
डॉ राजेश कुमार, डॉ लवकुश यादव, डॉ अशोक मेहता एवं डॉ बिरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई। कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।
22 जनवरी 2025 को पाकुड़ के ईलामी लिट्टीपाड़ा के धुंधपहारी एवं बड़ाघाघरी, हिरणपुर के बागशिशा, महेशपुर के रामनाथपुर एवं पाकुड़िया के फुलझिझरी में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!