Search

September 29, 2026 11:21 am

पछवाड़ा नॉर्थ कोयला खदान में धूम धाम से मनाया गया वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा।

अमर भगत

अमडापाड़ा के आलूबेड़ा में स्थित पछवाड़ा नॉर्थ कोयला खदान में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 बुधवार को बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। खदान के ही कैंप में DGMS और BCCL से आई निरीक्षण टीम का स्वागत स्थानीय संथाली नृत्य और सुरक्षा कर्मियों द्वारा मार्च पास्ट से किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में सुरक्षा झंडा का झंडोत्तोलन कर सुरक्षा शपथ ली गई तथा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान देश भर में खनन के क्षेत्र में जान गंवाने वाले खनिकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। जिसके बाद देवल गांगुली(कंसल्टेंट, डब्लू बी पी डी सी एल ) ने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर खदान के कर्मियों द्वारा एक बेहतरीन नाटक का मंचन किया गया जो हास्यादपक होने के साथ साथ सुरक्षा का बेहतरीन संदेश देने का काम किया जिसकी वहां उपस्थित सभी लोगों ने जम कर सराहना की। इस दौरान खदान में कार्य कर रहे सभी विभाग में सुरक्षा के साथ कार्य करने वाले तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।मंच का संचालन अभिलाष कुमार पियूष के द्वारा किया गया। खदान का निरीक्षण DGMS सेंट्रल जोन से आए डॉ सागेश कुमार (डी एम एस)तथा BCCL से आए मोहन मुरारी(एजेंट), संजय सिंह(मैनेजर), रितेश कुमार(इंजीनियर ई एंड एम), अतुल कुमार(इंजीनियर एक्स्वेशन), बी सी बनर्जी (वर्कमैन इंस्पेक्टर), पी पी घोष(सर्वेयर) की टीम ने किया,जिन्होंने इस खदान में अपनाई जा रही सुरक्षा मानकों तथा कार्यशैली की सराहना की। मौके पर डब्लू बी पी डी सी एल के खान प्रबंधक महेश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर सी के घोष, वेलफेयर ऑफिसर देवाशीष भुई तथा बीजीआर से गुर्रम वेंकट नारायण, अनिल रेड्डी,पी वी शिवचंद्रा,चंद्रशेखर,मोहन रेड्डी, याकूब रेड्डी तथा अन्य मौजूद रहें।

img 20250122 wa00328598457882077600269

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!