Search

April 3, 2026 11:45 pm

हिरणपुर को स्वच्छ व बेहतर बनाकर मॉडल प्रखंड के रूप में विकसित करें – डीसी

डीसी ,एसपी सहित आला अधिकारी व अन्य लोगो ने नेताजी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

सौन्द्रियकरण का कार्य पूर्ण हो चुके नेताजी प्रतिमा स्थल का किया गया विधिवत शुभारम्भ।

राहुल दास

हिरणपुर(पाकुड़): जिस सोच व विजन को लेकर बीते 35 वर्ष पूर्व हिरणपुर में सम्मानित सदस्यों द्वारा नेताजी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जो आज भी हमे मार्गनिर्देश दे रही है। हिरणपुर चौक में गुरुवार को आयोजित नेताजी प्रतिमा स्थल की पूर्ण हो चुके सौन्द्रीयकरण कार्य की शुभारम्भ के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा। कार्यक्रम में डीसी सहित पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार , डीडीसी , एसडीओ साइमन मराण्डी , झामूमो जिला संयोजक अजीजुल इस्लाम , जिला उपाध्यक्ष समद अली को बुके देकर स्वागत किया गया। पाकुड़ जिला प्रशासन व डीबीएल -पीसीएमपीएल के सीएसआर मद के संयुक्त तत्वाधान में यह नवीनीकरण कार्य की गई। डीसी ने कहा कि इस प्रतिमा स्थापन में मुख्य भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों के कार्यो का युवाओ को अनुश्रवण करते हुए आगे बढ़कर बेहतर कार्य करना चाहिए। जन प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रतिमा स्थल की नवीनीकरण का कार्य पूरा किया गया। नेताजी की बोल तुम मुझे खून दो की तर्ज पर रक्तदान कर लोगो की जाने बचाई जा सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जन प्रतिनिधियों की सहयोग से विकास पथ पर अग्रसर है। हिरणपुर को सुंदर व स्वच्छ रखे। जो पाकुड़ जिले का तोरणद्वार बने। बाजार में नाली की समस्याओं को लेकर समाज के हित मे पहल की गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा , स्वच्छता व समाज की समुचित विकास की परिकल्पना करना आवश्यक है। जिससे की पाकुड़ जिला अग्रणी बने। हिरणपुर में जर्जर पड़े लाइब्रेरी ,अस्पताल निर्माण आदि पर प्रयास किया जाएगा। वही एसपी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कमिटी के सभी सदस्यों को नमन है। इस विरासत को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य को लेकर उपायुक्त पाकुड़ को पुरस्कृत किया गया है। जो जिले के लिए गौरव की बात है। बीते दो माह पूर्व उपायुक्त के नेतृत्व में बाजार को अतिक्रमणमुक्त कर सौन्दरिकरण की दिशा में कार्य की जा रही है। कार्यक्रम में डीडीसी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद डीसी एसपी सहित सभी अधिकारी , उपस्थित लोगों द्वारा नेताजी के प्रतिमा पर पुष्पसुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ टुडू दिलीप , सीओ मनोज कुमार , बीडीओ लिट्टीपाड़ा संजय कुमार , थाना प्रभारी रंजन सिंह , झामूमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20250123 wa00326335401112564897312

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!