Search

April 3, 2026 8:10 pm

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरुकता रथ को किया रवाना

सतनाम सिंह

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी को शपथ दिलाकर बेटियों को बचाने, पढ़ाने एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के आज 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। ये बेटियों के लिए गर्व की बात है। मेरा मानना है कि बेटियां बेटों से ज्यादा अच्छी होती हैं। बेटियों की शादी हो जाने के बाद भी वो माता-पिता और अपने परिवार से जुड़ी रहतीं हैं। उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने समाहरणालय परिसर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को किया रवाना। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बाल लिंगानुपात में सुधार लाना एवं बालिकाओं के प्रति लोगों की मानसिकता में परिवर्तन लाना है, जिससे बालिकाओं का संरक्षण किया जा सके। जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में हाट बाजारों, वार्ड, गांव, पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा।

img 20250125 wa00283670167263712679822

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!