Search

April 1, 2026 8:51 am

कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए चलाया जाएगा अभियान, उपायुक्त ने दिलाई शपथ।

बजरंग पंडित

पाकुड़ जिला में कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 30 जनवरी से 14 फरवरी तक जिले में घर-घर कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर उनका इलाज किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को इस रोग की पहचान व इलाज आदि के लिए जागरूक भी किया जाएगा। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2025 एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2024- 2025 (द्वितीय चक्र) के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डॉ मनीष कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर उनका इलाज किया जाएगा। बैठक में कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, जेएसएलपीएस, सहिया को आपस में आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिए गए। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला कुष्ठ पदाधिकारी, सभी एमओआईसी समेत अन्य उपस्थित थे।

image editor output image 1880633068 17379859500076766391257129452869

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!