मेगा शिविर लगाकर मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किया गया रजिस्ट्रेशन।
बजरंग पंडित
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (मत्स्य प्रभाग) के द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति में मत्स्य पालकों को जागरूक कर उन्हें लाभांवित करने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मत्स्य सम्पदा योजना, बोट सब्सिडी योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना तथा किसान क्रेेडिट कार्ड योजना सहित विभिन्न अधिकारियों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपायुक्त मनीष कुमार ने सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी व जिले के मत्स्य पालकों को मछली पालन कर स्वलंबन के राह पर चलने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि मछलियों को समय पर खाना और दवा जरूर दें। कार्यशाला में विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड समेत अन्य उपस्थित थे।






