Search

September 29, 2026 3:09 am

पंचायत स्वयंसेवकों के साथ बीडीओ की महत्वपूर्ण बैठक।

मनरेगा और पंचायत सचिवालय के कार्यों पर दी गई जानकारी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) प्रखंड के सभागार भवन में सोमवार को 17पंचायत के पंचायत स्वयंसेवकों के साथ बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में स्वयंसेवकों को मनरेगा, आवास,पंचायत सचिवालय के कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रत्येक पंचायत को किस तरह से मजबूत करना है इनकी भी जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़ियां , पंचायत स्वयंसेवक राजेश कुमार साहा, अमित मंडल, दासों मुर्मु,सहित सभी पंचायत स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!