Search

September 28, 2026 9:25 pm

शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि: पुलिस केंद्र, थानों और शैक्षणिक संस्थानों में 2 मिनट का मौन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। पूर्व नियोजित कार्यक्रम केअनुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार को 11.00 बजे पूर्वाह्न में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पाकुड़, पुलिस केंद्र पाकुड़ एवं पाकुड़ जिले के सभी थाना ,ओपी में पुलिस पदाधिकारियों,पुलिस कर्मियों द्वारा 02 मिनिट का मौन धारण किया गया। उन्हें पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । वर्ष 2025 में यह 77वां वर्ष होगा । 30 जनवरी हमारे असंख्य सेनानियों वीर शहीदों को याद दिलाता है । आज का दिन पूरे देश में देश के प्रति कृतज्ञता स्वतंत्रता और देशभक्ति की मूल्य को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है । यह दिवस भारत में गहरा ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व रखता है। 30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में भी मनाई जाती है । उन्होंने देश की अहिंसक स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था ।यह दिवस केवल गांधी जी की बलिदान को ही नहीं बल्कि उन असंख्य बीर शहीदों की समर्पित है जिन्होंने हमारे विशाल भारत देश को स्वतंत्रता के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर अपने प्राण निछावर कर दी। जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए कुर्बानी दी थी। आज के दिन उन शहीदों को नमन है जिन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए फांसी के फंदे को भी गले लगाया ,अपनी बलिदान तब जाकर हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। उन्हें शहीद की यादों में 30 जनवरी को संपूर्ण देश के शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय, शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

img 20250130 wa001523108556954838393

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!