Search

May 15, 2026 9:11 pm

आगामी सरस्वती पूजा को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी में हुई शांति समिति की बैठक

अक्षय कुमार सिंह

घाटो(रामगढ़)। बेस्ट बोकारो ओपी (घाटोटांड़) में आगामी सरस्वती पूजा को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र से आए हुए जनप्रतिनिधियों सहित सरस्वती पूजा आयोजकों को थाना प्रभारी द्वारा सरस्वती पूजा को आपसी मेलजोल एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर श्री कुमार द्वारा डीजे का उपयोग न करने,निर्धारित मार्ग से ही मूर्ति विसर्जन जुलूस को निकालना, वही भड़काऊ एवं अश्लील गाने ना बजाने की हिदायत दी गई है। साथ ही उन्होंने सभी से रात्रि 8:00 बजे से पूर्व मूर्ति विसर्जन करने की अपील की। थाना प्रभारी इस अवसर पर जिले मे 31 जनवरी तक चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मौजूद लोगों से सड़क सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की तो वहीं उन्होंने क्षेत्र में समय-समय पर हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु लोगों को जागरुक एवं सचेत रहने की हिदायत दी। इस अवसर पर थाना परिवार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं पूजा पंडाल कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!