अमर भगत
अमड़ापाड़ा प्रखंड स्थित प्रकृति विहार पार्क का उपायुक्त मनीष कुमार व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की जीर्णोद्धार और मरम्मत्ती के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त मनीष कुमार ने पार्क के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के बाद, उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता व अंचलाधिकारी औसाफ़ अहमद खा को पार्क की देखभाल और रिपोर्ट तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पार्क के विकास के लिए एक विस्तृत योजना बनाने का निर्देश दिया, जिसमें पार्क के सौंदर्यीकरण, सुविधाओं के विकास और सुरक्षा के उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस निरीक्षण और निर्देश से प्रकृति विहार पार्क के विकास और सौंदर्यीकरण में नए आयाम जुड़ने की उम्मीद है।







