Search

March 30, 2026 8:11 am

स्वास्थ्य केंद्र में MDA-IDA प्रोग्राम का शुभारंभ, लोगों को दवा खाने के लिए किया गया जागरूक।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा, पाकुड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमड़ापाड़ा में 10 फरवरी को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) और आईवरमेक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (IDA) प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, चिकित्सा प्रभारी डॉ. खालिद अहमद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवम कुमार ने स्वयं दवा खाकर की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाना है। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए पूरे प्रखंड में दवा खाने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को DEC (डाईएथाइलकार्बामजीन), एलबेंडाजोल और आईवरमेक्टिन की गोलियां खिलाई जाएंगी। दवाओं की खुराक उम्र और लंबाई के अनुसार दी जाएगी। डॉ. खालिद अहमद ने बताया कि यह दवा फाइलेरिया के कृमि को नष्ट कर देती है और लोगों को इस बीमारी से बचाती है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्त समाज का निर्माण किया जाए। इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ कई स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में शामिल हों और दवा जरूर खाएं।

img 20250210 wa00327445256528189470773
img 20250210 wa003147729281576577998

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर