Search

September 24, 2026 7:30 pm

दो अलग अलग मामलों में अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पहला मामला पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 73/2025 से संबंधित है, जिसमें 7 लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त आजाद शेख (उम्र लगभग 56 वर्ष) को न्यायालय में पेश किया गया। आजाद शेख, पिता स्वर्गीय सजन अली, निवासी बगानपाड़ा, थाना नगर, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग की है। दूसरा मामला पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 47/25 का है, जिसमें धारा 308(2)/308(5)/351(2), 27 आर्म्स एक्ट और 66A आईटी एक्ट के तहत आरोपी बाबुगुन डुडू (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। बाबुगुन डुडू, पिता छोटो डुडू, निवासी हाथीगढ़, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस प्रशासन ने दोनों मामलों में जांच जारी रखने और अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अनुशंसा की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!