राजकुमार भगत
पाकुड़ । आलमे इस्लाम का मुबारक माह रामजानुल मुबारक अपने दूसरे अशारे जी में रवाना है । जहां बड़े रोजा नमाज़ अदा करने में लगे हैं वंही रोजा और नमाज़ को लेकर बच्चों में उमंग और उत्साह बरकरार है । हरिणडांगा जामे अतरिया मस्जिद के इमाम मौलाना अंजर कश्मी के 6 साल की लड़की आफिया अंजर ने इस माहे रमजान में अब तक तीन रोजा किया और अल्लाह की इबादत की। आफिया पिछले साल अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा था वंही फ़याज़ अहमद के 5 साल का लड़का अमदान अहमद ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा और अल्लाह की इबादत की । बच्चो के माता पिता ने बताया की बच्चों के जिद्द के आगे उनकी एक न चली। बच्चों को रोजा रखने की इजाजत दीं। उन्हीने कहा की अल्लाह से दुआ है की बच्चों को नेक सालहे बनाये । दिन हदीस पर चलने की तौफीक दे।







