पाकुड़िया प्रखंड में इन दिनों सीएस कनेक्शन के उपभोक्ताओं का सही समय पर बिजली बिल जमा नहीं करने वालों सहित लंबित बड़े सीएस कनेक्शन बिजली बिल वाले बकायेदार उपभोक्ताओं के दुकानों से तुरंत बिजली काटने का सिलसिला जारी है । इसी सिलसिले में बुधवार को पाकुड़िया बाजार में 15 हजार से अधिक बड़े बिजली बकायेदारों का चार लोगों का कनेक्शन काटने की कार्रवाई बिजली मिस्त्री किना राम मांझी , उत्तम दास, प्रेमलाल गुप्ता, हनीफ अंसारी, राजेश मंडल, सिकंदर अंसारी की अगुवाई में किया गया। बिजली मिस्त्री कीनाराम माझी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी के आदेशानुसार सीएस विद्युत कनेक्शन वैसे बकायदार जिनका बिजली बिल 15 हजार रुपए से ज्यादा है उसी का काटा गया है आज कुल चार अलग-अलग सीएस उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। चारों अलग-अलग उपभोक्ताओं का कुल मिलाकर 1 लाख 57 हजार रूपए बकाया है। साथ ही बताया कि अन्य सभी उपभोक्ता जिनका बकाया बहुत ज्यादा है यथाशीघ्र अपना बकाया बिजली बिल कार्यालय या संबंधित बिजली कर्मी के पास जमा कर दें अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन को विभागीय आदेशानुसार काटने की कार्रवाई की जाएगी।





