Search

September 24, 2026 11:26 am

पिस मिशन स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार को सदर प्रखंड के मनिरामपुर में स्थित पिस मिशन स्कूल परिसर में स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित के बाद गुरुवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। विद्यार्थी को अंक पत्र का वितरण किया गया। उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को ट्रॉफी से नवाजा गया। स्कूल संचालक रियाजुल हक ने कहा बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कार बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देनी चाहिए। जिस तरह स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।ऐसे में लगता है कि शिक्षक और छात्र काफी मेहनत करते हैं और उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन भी किया। छात्र छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है।मो.साईफ, शाहनवाज, सुलेमान हसन,राजू यदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!