Search

August 4, 2026 2:13 am

नव साक्षरता परीक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधक, सीआरपी, बीआरपी की बैठक

पाकुड़ नव साक्षरता की परीक्षा को लेकर धनुष्पुजा मध्य विद्यालय में गुरुवार को बीइईओ सुमिता मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में स्कूल प्रभारी, प्राचार्य, सीआरपी, बीआरपी उपस्थित रहे ।
बैठक नव साक्षरता परीक्षा की तैयारी को लेकर हुई । बैठक में बताया गया कि सभी प्राचार्य एवं सीआरपी बीआरपी 23 मार्च को नव साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड के लगभग 145 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा का आयोजन कराया जाना है । चिह्नित असाक्षरों को परीक्षा में शामिल कराना है । सभी प्राचार्य बीआरपी सीआरपी इसे प्राथमिकता देते हुए इसकी तैयारी में जुट जाने का बीईईओ द्वारा निर्देश दिया गया । मौके पर सीआरपी ,बीआरपी के अलावा अन्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!