Search

March 23, 2026 8:33 pm

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य ने जरूरतमंद महिला के लिए किया रक्तदान।

राजकुमार भगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सेवा गतिविधि स्टूडेंट का सेवा के आहान पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडे ने जरूरतमंद महिला के लिए किया रक्तदान किया । महिला पाकुड़ सदर अस्पताल में इलाजरथ है, जहां चिकित्सकों ने उनके शरीर में रक्त की कमी बताई है एवं जल्द से जल्द रक्त उपलब्ध कराने को कहा था। मरीज के परिजनों ने विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के नगर मंत्री हर्ष भगत को रक्त की आवश्यकता हेतु सूचना दी। हर्ष भगत ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता ने रक्तदाताओं से इस हेतु आग्रह किया इसके बाद सुमित पांडे को इसकी सूचना मिली वह रक्त अधिाकोष में उन्होंने मातृशक्ति के लिए अपना रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सुमित पांडे ने कहा कि अगर हमारा रक्त किसी के जीवन के संरक्षण के काम आता है तो इससे बड़ा सौभाग्य का विषय कुछ और नहीं हो सकता। सभी स्वस्थ नागरिकों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मौके पर पाकुड़ जिले के नगर मंत्री हर्ष भगत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी तन्मय पोद्दार, सागर रजक, नवीन कुमार, एवं पियूष उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 19-02-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर