Search

March 23, 2026 5:35 pm

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की बैठक, ससमय केंद्र खोलने और स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश।

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में सोमवार को महिला पर्यवेक्षिका मनीता मुर्मू एवं मंदोदरी देवी की उपस्थिति में प्रखण्ड के सभी आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिकाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी केंद्रों के आंगनवाड़ी सहायिकाओं को ससमय आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया।वहीं आंगनबाड़ी केंद्र को ससमय खोलकर बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा देने, केंद्र के आसपास साफ सफाई रखने,आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थित कराने, ससमय पोषाहार वितरण करने एवं मासिक प्रतिवेदन जमा करने का सख्त निर्देश दिया गया।मौके पर प्रखंड क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी सहायिकाएं उपस्थित थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर