Search

September 24, 2026 12:01 am

7 साल की नन्ही आइशा ने रखा चौथा रोजा, अल्लाह की इबादत में जुटी बच्ची।

राजकुमार भगत

पाकुड़। आलम ए इस्लाम का मुबारक महीना रमजानुल मुबारक अपने आखरी दौर में है । लोग ईद की तैयारी मै मशरूफ है । तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बच्चे भी पीछे नहीं है। बच्चे अपने रब की रज़ा के लिए रोजा रखने में जोश का मोजाहरा कर रहे हैं । वह बड़ों के गुणों को अपना रहे हैं। नन्हें रोजादार ना सिर्फ रोजा का आहेतमान करते हैं बल्कि अल्लाह का इबादत भी कर रहे है। इसी कडी में जिला मुख्यालय स्थित आज़ाद बस्ती के बशिंदा इमरान आलम की 7 साल बेटी आइशा इमरान ने अपनी छोटी सी उम्र में ही अपनी जीवन की चौथा रोजा रखा और अल्लाह की इबादत की । आइशा ने कहा की अम्मी अब्बू को रोजा रखते देख मै ने भी रोजा रखा है। वंही इमरान ने बताया की आइशा पिछले साल भी एक रोजा रखा था। इस बार उसने तीन रोजा रखा । बच्ची के जिद के आगे रोजा रखने की इजाजत दी । अल्लाह आइशा को दिन हदीस की रौशनी में जिंदगी गुजारने की तौफीक दे । “आमीन”

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!