पाकुड़ आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोनाजोड़ी का एनक्वास टीम ने शनिवार को वर्चुअल द्वारा व्यवस्था की जांच की । वर्चुअल जांच में जुड़े टीम में हैदराबाद के डॉक्टर डी साई किरण,डॉक्टर गोपी लक्ष्मणी ने कर्मियों से जायजा लिया । मूल्यांकन रिपोर्ट केंद्र को भेज कर केंद्र सरकार द्वारा उक्त मंदिर को सर्टिफिकेट दिया जायेगा । टीम ने आरोग्य मंदिर की ओर से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं,चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया । दवाओं के रखरखाव, मरीज को दी जाने वाली सुविधाएं, मरीज को जागरूक करने के लिए उचित संसाधन आदि की जानकारी ली ।





